Shivpuri News फ्रूट मंडी- दो व्यापारियों की लड़ाई में चाकू से तीसरे का गला कट गया

Bhopal Samachar
शिवपुरी के सिटी कोतवाली क्षेत्र के फ्रूट मंडी में दो फ्रूट व्यापारियों के बीच हुए झगड़े का बीच बचाव करने गए अन्य फ्रूट व्यापारी के गले मे चाकू लग गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक दूसरे का माल खराब बताने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कोर्ट रोड स्थित सब्जी मंडी पर फ्रूट मंडी लगी हुई थी। दो व्यापारी अपने फलों को छोटे व्यापारियों को बेचने के लिए भाव लगवा रहे थे। इसी दौरान फ्रूट व्यापारी रहीस खान और उसके बेटे सोहेल खान और अकरम कुरेशी और उसके छोटे बेटे सोहेल कुरेशी के बीच छोटे व्यापारियों को अपनी ओर खींचने की होड़ लग गई। फ्रूट व्यापारी रहीश और अकरम एक दूसरे के फलों को भी खराब बताने लगे।

इसी बात से दोनों के बीच पहले गाली गलौज हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों व्यापारियों को झगड़ते हुए देखा तो एक अन्य व्यापारी अबू तालिब ने बीच.बचाव करवाने की सोची और दोनों व्यापारियों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान सोहेल खान के हाथ में फल काटने वाला चाकू था।

धक्का.मुक्की में वही चाकू अबू तालिब के गले में लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अबू तालिब को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके 16 टांके आए हैं। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों व्यापारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
G-W2F7VGPV5M