नरवर की पारवाली माता पर नगर परिषद अध्यक्ष ने किया पेयजल टंकी का लोकार्पण- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। माँ शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नरवर की पारवाली माता मंदिर के समीप विशाल पानी की टंकी का निर्माण भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री बशर अली ने जन सहयोग से कराया

जिसका लोकार्पण नरवर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पदमा माहेश्वरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप माहेश्वरी, पूर्ब नगर परिषद अध्यक्ष सगीर खान,टीआई नरवर आलोक भदौरिया,सतनवाड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जसपाल बैस,वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष शर्मा,महेन्द्र शिवहरे जिलामंत्री भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा, बल्लू पराशर पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नरवर, पुजारी बाबू भगत,संजय भार्गव, शशी कबीर,लखन कुशवाह, मोहर सिंह कुशवाह सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
G-W2F7VGPV5M