फिर से मंत्री राजे के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल, मोबाइल जब्त-पूछताछ को बुलाया- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज व्यास के पति रामजी व्यास ने फिर से शिवपुरी विधायक और प्रदेश की खेल मंत्री मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के खिलाफ एक बार और एक व्हाट्सएप ग्रुप पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया हैं। इससे पूर्व भाजपा नेता रामजी व्यास ने फेसबुक पर सिंधिया राजपरिवार के खिलाफ अभद्र भाषा से टिप्पणी की थी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष केपी परमार और विपुल जैमिनी जैमिनी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

कुछ दिन पूर्व एक निजी ग्रुप पर फिर से रामजी व्यास ने मंत्री यशोधरा के खिलाफ एक बार और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया हैं। इस कारण रामजी व्यास को कोतवाली पुलिस ने जांच के लिए गुरुवार को सिटी कोतवाली बुलाया था। जांच के दौरान रामजी व्यास करीब चार घंटे थाने में बैठे रहे। पुलिस ने मोबाइल जब्त करने के बाद आईटी सेल की जांच के बाद आईटी एक्ट की धाराएं बढ़ा दी हैं। पुलिस ने इस मामले में आगे विवेचना जारी रखी है।

जानकारी के मुताबिक नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज व्यास के पति रामजी व्यास को सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया। रामजी व्यास दोपहर 1:30 बजे थाने पहुंचे। जांच के लिए आईटी सेल को बुलाकर जांच कराई। बताया जा रहा है कि रामजी व्यास के मोबाइल से किसी ग्रुप में मैसेज करना पाया गया है।इसलिए पुलिस ने प्रकरण में आईटी एक्ट की धाराओं का इजाफा कर लिया है। रामजी व्यास चार घंटे बाद कोतवाली से आए।
G-W2F7VGPV5M