शिवपुरी। जिले में पिछले कई दिनो से गर्मी का मौसम है उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे,लेकिन अचानक मौसम ने करवट ली और जिले के आसमान में बादल छा गए और आज सुबह से ही रिमझिम रिमझिम बारिश होती रही।
शाम को शहर में हल्की बारिश हुई। दिन भर फुहारों के कारण मौसम सुहाना हो गया। वातावरण में अब ठडंक का माहौल हैं। शिवपुरी जिले में 13 सितंबर जिले में 1 जून से अभी तक 763.03 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1129.20 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी में 1053.10 मि.मी., बैराड़ में 633.50 मि.मी., पोहरी में 798 मि.मी., नरवर में 694 मि.मी., करैरा में 647 मि.मी., पिछोर में 792.70 मि.मी., कोलारस 807 मि.मी., बदरवास में 805 मि.मी. तथा खनियाधाना में 637 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए