शिवपुरी के आसमान से निकली टेस्ला कंपनी की उड़ती ट्रेन, स्पीड की दुनिया में क्रांतिकारी कदम- kolaras News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
जिले की कोलारस विधानसभा के बदरवास जनपद के जांगीर गांव मे बीते रोज लगभग 7ः30 बजे आसमान में एक उडती ट्रेन दिखी,इस उड़ती ट्रने को देखकर आमजन अचरज में पड गया। लोग इसके वीडियो और फोटो बनाने लगे। उस उडती ट्रेन को देखकर क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया,लोग अपने अपने हिसाब से इस उड़ती ट्रेन क विश्लेषण करने लगे।

लेकिन यह कोई उड़ती ट्रेन नहीं थी। यह विश्व के सबसे बड़े कारोबारी टेस्ला कंपनी के उपग्रह थे। यह उपग्रह आसमान की सबसे नीचे की कक्षा में स्थापित किए जा रहे हैं। यह उपग्रह इंटरनेट की स्पीड को बढ़ाने के लिए कार्य करेंगें।

डॉ चंद्रमोहन, नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय के अनुसार यह अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा छोड़ा गया स्टार लिंक सेटेलाइट है। जिसमें 60 उपग्रह एक साथ आगे पीछे क्रम से छोड़े गए हैं। प्रत्येक उपग्रह की दूरी 1 किलोमीटर है और सभी की गति समान है। इसलिए ये अंतरिक्ष में उड़ती ट्रेन की भांति नजर आता है।

स्पेसएक्स ने दावा किया है कि यह आने वाले समय में पूरी दुनिया को तीव्रतम इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवायेगा और बहुत से मानव उपयोगी प्रयोगों को सफल बनायेगा। साथ ही नई वैज्ञानिक खोजों में सहायता करेगा। साथ ही साथ सम्पूर्ण पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी प्रकार के संसाधनों और मौसमी प्रणालियों के बारे जानकारी और अन्य वातावरण घटनाएं की जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा।

कुल मिलाकर यह कोई एलियंस के विमानों की रैली नहीं। कोई दूसरी अज्ञात शक्तियां भी नहीं है बल्कि पूर्व निर्धारित घटनाक्रम है जिसका भारत के हिंदी और दूसरी भाषा के क्षेत्रों में शायद ज्यादा प्रचार नहीं हुआ। आने वाले दिनों में इस प्रकार की आकृतियां देखने को मिलेगी।
G-W2F7VGPV5M