पिछड़ा वर्ग BJP मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी गठित, आनंद उपाध्‍यक्ष तो विशाल बने महामंत्री- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भाजपा जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नारायणसिंह कुशवाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला प्रभारी प्रमेंद्र सोनू बिरथरे एवं भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुशवाह की सहमति से पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष आकाश राठौर द्धारा मंडल कार्यकारणी की घोषणा की गई है।

जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि जो कार्यकारिणी गठित हुई है उसमें उपाध्यक्ष आनंद झा, हिरदेश धाकड़, प्रमोद कुशवाह, महेंद्र धाकड, कृष्णा रजक, रामवीर लोधी को बनाया गया है। महामंत्री के रूप में विशाल यादव, अविनाश ओझा की नियुक्ति की गई है। मंत्री आदर्श यादव, नरेश कुशवाह, अमन राठौर, रामसिंह कुशवाह को बनाया गया है।
G-W2F7VGPV5M