Shivpuri News- हर घर तिरंगा अभियान: रेडिएन्ट परिवार का प्रत्येक सदस्य फहराएगा तिरंगा

शिवुपरी। शिवपुरी के प्रसिद्ध रेडिएन्ट ग्रुप के अन्तर्गत संचालित रेडिएन्ट व न्यू रेडिएंट ITI रेडिएंट कॉलेज एवं अध्ययनरत सभी छात्र.छात्राएं अपने घरों पर परिजन के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराऐंगेें।

रेडिएन्ट ग्रुप के को.ऑडिनेटर अखलाक खान ने स्टाफ एवं छात्रों को देश.भर में चलाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति आदर भाव रखने की शपथ दिलाई। स्वतंत्रता आंदोलन में भागीदारी करने वाले और अपना बलिदान देने वाले शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने व संविधान की मूल आत्मा अनुरूप अपना आचरण करने की बात सभी छात्रों ने स्वीकार की।

स्टाफ मेंबर बलराम शर्मा वेद प्रकाश यादव, मनीष जैन, सागर मौर्य, करिजमा सिद्दीकी,अंजली परिहार, बबलू कुशवाह ने देश भक्ति के नारे लगवाए एवं झंडे का वितरण कर 13 से 15 अगस्त तक हर घर झंडा, राष्ट्रीय अभियान सफल बनाने की अपील की।