pichhore news - बिस्तर पर सो रही महिला‎ को सांप ने डंसा, मौत‎

Bhopal Samachar

 पिछोर। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम‎ खडेला में गुरुवार सुबह 4 बजे‎ बिस्तर पर सो रही महिला को सांप ने‎ पैर में डंस लिया। सर्पदंश से महिला‎ की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम‎ कर मामला विवेचना में ले लिया है।‎

जानकारी के मुताबिक अर्चना देवी‎ 28 वर्ष  पत्नी अंकेश शर्मा निवासी‎ खडेला 11 अगस्त की तड़के 4 बजे‎ कमरे में बिस्तर पर सो रही थी। इसी‎ दौरान सांप ने पैर में डंस लिया।‎ घटना के वक्त कमरे की लाइट जल‎ रही थी। महिला ने सांप को बिल में‎ जाते हुए देख लिया। महिला ने पति‎ को बताया और फिर हालत बिगड़ती‎ चली गई। परिजन गांव में ही‎ झाड़फूंक कराने ले गए लेकिन महिला‎ की मौत हो चुकी थी।‎
G-W2F7VGPV5M