एक ही रात में 5 घरो के टूटे ताले,मकान मालिक जागा तो किया सरिया से हमला- pichhore news

Bhopal Samachar

पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग मे आने वाली खोड पुलिस चौकी के सीमा क्षेत्र मे आने वाले गांव वीरा से आ रही हैं के वीरा गांव में एक ही रात में बदमाशों ने 5 घरो के ताले तोड़ने में सफल रहे,इनमे से 3 घरो में बदमाश माल समेट ले गए वही एक घर के मालिक के जागने पर बदमाशों ने मकान मालिक पर सरिए से हमला कर दिया। उसके चिल्लाने के कारण बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए।  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सरकारी शिक्षक सुरेंद्र राय के घर में बदमाश रात में घुस आए। घर में बूढ़ी मां रामप्यारी और भतीजा अंचल राय गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह मां की नींद खुली तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर देख तो सामान बिखरा था। 28 हजार रुपए कैश, एक किलो चांदी व एक सोने की अंगूठी अज्ञात चोर चुराकर ले गए।

बाद में पता चला कि बदमाश पडौसी  महेश जाटव के घर में घुसकर सोने का आधा तौला का हार, 750 ग्राम चांदी के जेवर और पड़ोसी विमल राय के घर से पायलाें के संग सिलेंडर भी चुराकर ले गए। दो अन्य घरों के ताले भी टूटे मिले, लेकिन सामान चोरी नहीं गया। चोरी की खबर लगते ही गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों को आशंका है कि एक दिन पहले फेरी वाले सस्ते टब और पापड़ बेचने आए थे। फिर रात में चोरियां हो गईं।

बदमाश गणेशराम राय के घर का गेट तोड़ रहे थे। तभी गणेशराम की दादी जाग गईं। जगाने पर गणेशराम गेट खोलने चला गया। जैसे ही गेट खोलेए सामने से बदमाशों ने सरिए से हमला कर दिया।
लेकिन गणेशराम ने तुरंत गेट बंद कर लिए। फिर छत पर चढ़ गया और चिल्लाते हुए बदमाशों पर पथराव कर दिया। बदमाश मौके से भाग गए। बदमाश तीन बाइक से आए थे। गणेश राम ने चार लोगों को देखा था। संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

पांच माह पहले ढाई लाख के गहने चोरी, फिर घुसे चोर
बदमाशों ने विधवा महिला सुनीता राय के घर का भी गेट तोड़ दिया था, लेकिन चोरी करने में असफल रहे। करीब पांच माह पहले सुनीता के घर से ढाई लाख से अधिक के जेवर चुराकर ले गए थे। इस बार फिर चोरी का प्रयास किया।
G-W2F7VGPV5M