Shivpuri News- फिर धोखा देकर चले गए बादल,5 मिनिट बरसे: पिछले वर्ष से 43 मिमी वर्षा कम

Bhopal Samachar
शिवपुरी। उमस भरी गर्मी से लोग राहत के लिए वर्षा का इंतजार कर रहे है। शिवपुरी के आसमानों में बादलों ने डेरा तो डाल रखा है लेकिन बरस नहीं रहे हैं आज शाम को बादलों ने शिवपुरी शहर में बरसने का मूड बनाया लेकिन बरस नहीं,5 मिनिट की वर्षा के बाद बदरा शहर से रूठ कर चले गए। जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 151.58 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 108.70 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 198.70 मि.मी., बैराड़ में 134.50 मि.मी., पोहरी में 190 मि.मी., नरवर में 202 मि.मी., करैरा में 60 मि.मी., पिछोर में 191 मि.मी., कोलारस 166 मि.मी., बदरवास में 115 मि.मी. तथा खनियाधाना में 107 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M