शिवपुरी। सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं इस शैक्षणिक सत्र में पुराने पैटर्न पर एक बार में ही होगी। बोर्ड ने पुराने पैटर्न से पढ़ाई में बदलाव के साथ दो टर्म वाली पॉलिसी को खत्म कर दिया है। यही नहीं बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक का कोर्स भी कम किया है ताकि कम समय में विद्यार्थी कोर्स पूरा कर परीक्षा दे सकें। नए पेटर्न में विद्यार्थियों को सिलेबस पूरा कराने के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी पढ़ाई कराई जाएगी।
प्री.बोर्ड से पहले 80% सिलेबस पूरा करने का लक्ष्य है। पेपर से 3 माह पहले रिवीजन क्लास शुरू हो जाएगी। वहीं इस साल 10वीं.12वीं की परीक्षा एक होगी। साल में एक बार परीक्षा होने से विद्यार्थियों को पूरी एनर्जी के साथ इस परीक्षा की तैयारी करनी होगी। इसमें एक बार में ही सिलेबस से प्रश्न पेपर में आएंगे।
2019-2020: कोविड के कारण कुछ विषयों की परीक्षा नहीं हो पाई थी। बोर्ड ने मार्किंग स्कीम बनाकर प्री.बोर्ड के अंकों के आधार पर परिणाम की घोषणा की थी।
2020-2021: परीक्षाएं कोविड के कारण नहीं हुई। 3 वर्षों के परफॉर्मेंस पर परिणाम घोषित हुआ। कोई टॉपर नहीं आया। अधिकांश स्कूल का परिणाम 100% रहा।
2021-2022: परीक्षा दो टर्म में हुई। 30% सिलेबस कम कर दिया। दोनों टर्म के वेटेज पर रिजल्ट बना। दूसरे टर्म की कॉपियां देरी से चेक हुई। जिस कारण रिजल्ट लेट आया।
2022-23: अगले वर्ष की परीक्षा कोरोना काल के पहले वाले पैटर्न पर होगी। इसमें भी सिलेबस कम कर सवाल पूछे जाएंगे। एक बार बोर्ड परीक्षा होगी। यह 15 फरवरी या इसके आसपास हो जाएगी।
नवंबर तक पूरा करें कोर्स
स्कूल अपने स्तर पर प्री.बोर्ड का आयोजन कराएगा। यह दिसंबर में होंगें। जो छात्र कमजोर होगी उनके लिए रेमेडियल और रिवीजन क्लासेस का आयोजन नवंबर से फरवरी तक होगा।सीबीएसई ने इस साल परीक्षा का पैटर्न अप्रैल में जारी कर दिया है। परीक्षाएं 15 फरवरी या उसके आसपास हो सकती है।
पीड़ित गोविंदा।
कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए