​अज्ञात शव मिला: पुराना इतना की उसमें कीड़े लग गए थे,सड़ांध मार रहा था- Pohri News

Bhopal Samachar
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में स्थित एक पुलिया के नीचे अज्ञात लाश मिली है। लाश इतनी पुरानी है कि उसमें से बदबू आने लगी थी और कीड़े पड़ गए। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

जानकारी के अनुसार‎ पोहरी-शिवपुरी हाईवे सड़क स्थित‎ मचाकला गांव के पास पुलिया के‎ नीचे मंगलवार की शाम 6:30 बजे‎ ग्रामीणों ने शव पड़ा होने की सूचना‎ पुलिस को दी। जो काफी बदबू दे रहा‎ है। सूचना पर पोहरी पुलिस पहुंची तो‎ देखा कि शव में कीड़े पड़े हुए थे।‎ आसपास के लोगों से पूछताछ के‎ बाद शव की पहचान नहीं हो सकी।‎पुलिस ने बताया कि मृत व्यक्ति‎ जीन्स की पेट और चेक शर्ट पहने हुए‎ है। शव को पोहरी स्थित पोस्टमार्टम‎ हाउस में रखवा दिया है। अब‎ पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि‎ युवक की हत्या हुई है यहां कोई और‎ बात है‎

कंडे उठा रही महिला को सांप ने डसा

खनियाधाना थाना क्षेत्र के‎ कस्बे में रहने वाली एक महिला को‎ कंडे उठाते समय सांप ने डस लिया।‎ इससे महिला की मौत हो गई है।‎ पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में‎ ले लिया है। जानकारी के अनुसार‎ भगवती उम्र 48 साल पत्नी अमोल सिंह‎ यादव निवासी खनियाधाना अपने घर‎ में सुबह 6 बजे अपने घर के पास बने‎ कच्चे मकान से कंडे उठा रही थी।‎

तभी महिला को अचानक सांप ने डंस‎ लिया। इससे महिला बेहोश हो गई,‎ सूचना के बाद परिजन उसे झाड़ फूंक‎ कराने के लिए ले गए। हालत खराब‎ होने पर परिजन इलाज के लिए‎ अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के‎ दौरान महिला की मौत हो गई है।
G-W2F7VGPV5M