भारी चेतावनी की भविष्यवाणी के बीच 15 मिनिट बरसे बदरा,174.60 मि.मी. वर्षा दर्ज- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में आज शाम शहर में 15 मिनिट के लिए बरसात हुई,बारिश तेज थी ऐसा लग रहा था कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी सत्य होने वाली है,लेकिन ऐसा नही हुआ भारी बारिश की चेतावनी बेअसर हुई। शिवपुरी से बदरा रूठे हुए मात्र 15 मिनिट के लिए वर्षा हुई। जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 174.60 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 124.61 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 235.90 मि.मी., बैराड़ में 151.50 मि.मी., पोहरी में 205 मि.मी., नरवर में 209 मि.मी., करैरा में 69 मि.मी., पिछोर में 207 मि.मी., कोलारस 204 मि.मी., बदरवास में 154 मि.मी. तथा खनियाधाना में 136 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M