नरवर में तेंदुए का आतंक: गाय के बाद अब बकरी को बनाया निशाना, क्षेत्र में दहशत- Shivpuri News

NEWS ROOM
नरवर।
खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 से आ रही है। जहां बीते कुछ दिनों से तेंदुए की आमद ने क्षेत्रवासियों के बीच भय का माहौल बना दिया है। दो दिन पहले तीन तेंदुए ने मिलकर एक गाय का शिकार किया था। इसी बीच आज खबर आ रही है कि एक तेंदुए ने किले से उतरकर एक बकरी को निशाना बना लिया। जिससे बकरी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार भगवान सिंह कुशवाह निवासी वार्ड क्रमांक 9 ने बताया कि बीती रात्रि एक तेंदुआ किले से उतरकर कॉलोनी में घुस आया। कॉलोनी में जैसे ही वह घुसा उसने एक पेड़ से बंधी बकरी को निशाना बनाते हुए मार दिया। तेंदुए के हमले से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने बताया है कि जब तेंदुआ आया था तब लोग सोए नहीं थे। जिसके चलते बहुत लोगों ने तेंदुए को देखकर इस मामले की सूचना फोरेस्ट को दी। पब्लिक को देखकर तेंदुआ भाग तो गया था। परंतु रात में फिर लौटकर आया। तेंदुए की आने की खबर सुनकर स्थानीय लोगों को पूरी रात जागकर काटनी पडी।

लोग रात भर फॉरेस्ट की टीम को फोन लगाते रहे परंतु टीम नहीं पहुंची। यहां बता दे कि कुछ दिन पहले भी तेंदुए ने एक गाय पर हमला बोला था। जिसे पुजारी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था।