शिवपुरी में राजश्री वाले अनिल डेगरे के यहां इनकम टैक्स का छापा, सुबह तीन जगह मारी गई रेड- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
आज सुबह शिवपुरी में राजश्री गुटखा के थोक विक्रेता अनिल डेगरे के यहां इनकम टैक्स विभाग की रेड पडी है। अल सुबह उनके तीन ठिकानों पर इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापे मार कार्यवाही की है। इस कार्यवाही को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया है। जिसमें अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग नहीं लिया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह राजश्री गुटखा के डीलर अनिल डेगरें के तीन ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग के सुबह ही सुबह छापे मार कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में करोडो का लेनदेन मिला है। अब इस लेनदेन में प्रशासन को क्या मिला है यह अभी स्पष्ट नहीं है। परंतु जैसे ही यह खबर शहर में फैली गुटखा व्यापार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
G-W2F7VGPV5M