Shivpuri News- भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के प्रभारी बनाएं

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा द्वारा नगरीय निकाय चुनाव हेतु नगर परिषद चुनाव प्रभारियों की घोषणा की गई है। जिसमें बदरवास से राज्यमंत्री दर्जा रमेश खटीक, करैरा से पूर्व महामंत्री जगराम यादव, खनियाधाना से पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, कोलारस से राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त जसवंत जाटव, पिछोर से पूर्व विधायक देवेंद्र जैन, बैराड़ से उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, रन्नौद संदीप माहेश्वरी, मगरौनी से पूर्व विधायक माखनलाल राठौड़, पोहरी से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी को प्रभारी बनाया गया है।