शिवपुरी। स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के जन्मदिवस पर राज्यमंत्री दर्जा नरेन्द्र विरथरे,वरिष्ठ भाजपा नेता तेजमल सांखला ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वृद्धाश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों का शॉल और श्रीफल से सम्मान किया तथा उन्हें फल वितरित किए।
इस अवसर पर श्री सांखला के अलावा राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, डॉ. रश्मि गुप्ता, पूर्व पार्षद सुरेंद्र रजक, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, राजकुमार शर्मा, लालू शर्मा, किरण शर्मा, सौरभ सांखला सहित अनेक भाजपा नेता थे।
जिला चिकित्सालय में पहुंचे नरेंद्र बिरथरे ने बताया कि यशोधरा राजे सिंधिया ने राजनीति को अपनी मां राजमाता विजयाराजे सिंधिया की तरह सेवा का माध्यम बनाया है। उनके जन्मदिन पर मानवीय सेवा कर कार्यकर्ता उन्हें बधाई दे रहे है। इसके साथ ही तेजमल सांखना ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बताया कि आज संवेदनशील व्यक्तित्व की धनी प्रदेश सरकार की वरिष्ठ मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन है। श्री भारती ने भी इस मौके पर यशोधरा राजे सिंधिया को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।