बडी खबर: वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस की प्रत्याशी हो सकती हैं बबीता अन्नी शर्मा, सामने नीतू भानू दुबे

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका चुनाव की सबसे बड़ी खबर पूर्व नपा उपाध्यक्ष की धर्मपत्नी के टिकट को लेकर आ रही है। कांग्रेस नेता अनिल शर्मा उर्फ अन्नी की धर्मपत्नी श्रीमती बबीता शर्मा वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस की प्रत्याशी हो सकती है। इस वार्ड से भाजपा के ओर से श्रीमती नीतू दुबे पत्नी भानू दुबे का फायनल हुआ है। अगर कांग्रेस अपना प्रत्याशी बबीता शर्मा को घोषित करती है,वार्ड क्रमांक 3 का चुनाव सबसे बड़ा चर्चित चुनाव होगा,क्योंकि दोनों ही प्रत्याशी नपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल होगें।

अन्नी शर्मा वार्ड क्रमांक 10 में रहते हैं और इसी वार्ड में उनका नाम मतदाता सूची में हैं। वार्ड 10 सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। इसी कारण श्री शर्मा अनारक्षित वार्ड क्रमांक 11 से टिकट की मांग कर रहे हैं। लेकिन फार्म भरने के अंतिम दिन खबर आई कि वार्ड क्रमांक 3 से भी बबीता शर्मा पत्नी अन्नी शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा 2 वार स्वयं पार्षद रह चुके है वही उनकी धर्मपत्नी बबीता शर्मा 1 बार पार्षद रही चुकी है। अन्नी शर्मा को कांग्रेस का विनिंग प्रत्याशी माना जाता है। अन्नी शर्मा वार्ड क्रमांक 17 और 10 से पार्षद रह चुके है वही उनकी धर्मपत्नी बबीता शर्मा वार्ड क्रमांक 18 से पार्षद रह चुकी हैं।

सूत्रों का कहना है कि वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस का टिकट शिवप्रताप सिंह कुशवाह के परिवार से फाइनल हुआ हैं,लेकिन पार्टी एक धडा इस वार्ड से अन्नी शर्मा की धर्म पत्नी को चुनाव लड़ना चाहता हैं। वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस की ओर से कौन चुनाव लड़ेगा यह आज कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक के बाद तय होगा,वही अन्नी शर्मा का कहना है कि जब हमारे शिवप्रताप सिंह कुशवाह एनओसी देगें जब ही हम इस वार्ड से चुनाव लडेंगें। इस वार्ड से भानू दुबे और अन्नी शर्मा, दोनो की धर्मपत्नी आमने सामने होंगी तो माना जा सकता है,यह चुनाव अध्यक्ष का सेमीफाइनल हो सकता हैं क्योंकि दोनों में जो विजयी होगा वह फायनल की ओर बड सकता है।
G-W2F7VGPV5M