Shivpuri पंचायत चुनाव- 587‎ में से मात्र 6 पंचायतों में निर्विरोध सरपंच, करारखेडा में सभी महिलाएं

Bhopal Samachar
शिवपुरी‎ जिले का ग्राम पंचायत करारखेड़ा में सरपंच‎ और पंच सभी पदों पर महिलाएं निर्विरोध‎ चुनी गई हैं। यह पंचायत पूर्व मंत्री केपी सिंह‎ का गृह गांव है। जिला प्रशासन ने इसे पिंक‎ पंचायत का नाम दिया है। मुख्यमंत्री की‎ घोषणा के अनुरूप इस पंचायत को 15‎ लाख रुपए दिए जाएंगे। जिले की 587‎ पंचायतों में से कुल 6 पंचायतों में सरपंच‎ पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

पडोरा‎ ग्राम पंचायत में पंच और सरपंच सभी‎ निर्विरोध बने। करारखेड़ा और पडोरा के‎ अलावा बदरवास जनपद की बीजरी और‎ रामपुरी पंचायत में निर्विरोध सरपंच चुने गए‎ हैं। हालांकि रामपुरी में एक नामांकन को‎ लेकर अभी गफलत है। वहीं पिछोर जनपद‎ की पारेश्वर और खनियाधाना की कफार‎ और करैरा की बड़ौदी पंचायत में भी‎ निर्विरोध सरपंच चुने गए।‎