सास-ससुर जा रहे थे बाइक से रास्ते में लूटेरे मिल गए हथियार की नोक पर लूट- karera News

Bhopal Samachar
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार‎ तीन बदमाशों ने कट्टे की नोक‎ पर नव विवाहिता से सोने का‎ हार और मंगलसूत्र लूट लिया‎ है। मामा ससुर के संग बाइक से‎ जा रही थी। पुलिस ने अज्ञात‎ बदमाशों पर केस दर्ज कर‎ मामला विवेचना में ले लिया है।‎

फरियादी दिनेश उम्र 25 साल पुत्र‎ बाबूलाल वंशकार निवासी ग्राम‎ बडोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है‎ कि भांजी बहू भारती वंशकार‎ और भतीजा समीर वंशकार‎ उम्र 12 साल के संग 19 जून को‎ घुघसी से बडोरा जा रहे थे।‎ दोपहर 2:20 बजे मुंगावली‎ स्कूल के पास पहुंचे तो लाल‎ रंग की बाइक पर तीन बदमाश‎ आए और हमारी बाइक के‎ सामने अपनी बाइक अड़ा दी।‎

एक बदमाश बाइक स्टार्ट करके‎ खड़ा था, दूसरे बदमाश ने‎ आकर कट्टा अड़ा दिया और‎ तीसरे बदमाश ने भांजी बहू के‎ गले से सोने का हार व‎ मंगलसूत्र झटका देकर छीन‎ लिया। फिर तीनाें बाइक से भाग‎ गए। ज्वैलरी की कीमत 60‎ हजार रुपए है। पुलिस ने केस‎ दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी‎ है। पुलिस का कहना है कि‎ अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे।‎
G-W2F7VGPV5M