Badarwas News- सुहागरात में दिखे पत्नि के पेट पर टांके ​के निशान, बॉयफ्रेंड से प्रग्नेंट थी

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बदरवास में रहने वाले एक युवक की शादी अशोकनगर निवासी शिक्षक युवती से हुई। सुहागरात के दिन उसे अपनी पत्नी के पेट पर 8 टांके नजर आए। इस पर उसका संदेह गहराया और उसने अशोकनगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार से जब इसकी चर्चा की, तो उसने बताया कि युवती का उसी के स्कूल में पढ़ाने वाले एक शिक्षक से अफेयर तो था और शादी के पहले वह एक प्रायवेट अस्पताल में भर्ती भी हुई थी।

इस पर युवक ने आरटीआई के तहत जानकारी ली तो पता चला कि उसकी पत्नी शादी के पहले गर्भवती थी। यह जानकारी मिलने पर युवक ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया और वह मायके रहने लगी। पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज करा दिया। इससे व्यथित होकर पति ने पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को ज्ञापन देकर युवती और उसके परिवारजनों के खिलाफ धोखे से विवाह करने का आरोप लगाया है तथा उनके विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।

पीडि़त ने बताया कि जून 2019 में उसकी शादी अशोकनगर की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी तय होने से पहले हमारे बीच बातचीत होने लगी थी। मैं बहुत खुश था। उसे प्यार करने लगा था, लेकिन सुहागरात पर उसके पेट में 8 टांके देखे। शादी को दो-तीन दिन ही हुए थे और पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी। यहां से ही मेरा शक और गहरा गया था।

अशोकनगर में रहने वाले रिश्तेदार से जानकारी मिलने के बाद युवक ने शादी के 10 दिन बाद ही पत्नी को मायके भेज दिया। फिर उसे लेने नहीं गया। पत्नी ने उस पर प्रताडऩा का केस करा दिया। युवक ने बताया कि मुझे यह पता था कि शादी से पहले पत्नी का अशोकनगर के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चला था। मैंने जानकारी निकालने के लिए आरटीआई का सहारा लिया। जो रिपोर्ट मिली, उसमें पत्नी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव थी।

पत्नी पर मारपीट कराने का भी आरोप

पीडि़त पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने मुझ पर अशोकनगर में भरण-पोषण का केस दर्ज करवा दिया। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। उसने बताया कि उसे केस के लिए अशोकनगर की कोर्ट चोरी-छिपे आना-जाना पड़ता है। आरोप है कि पत्नी वहां कई बार उसके साथ मारपीट करवा चुकी है। जिससे उसकी जान को खतरा है। इस कारण उसका केस अशोकनगर से शिवपुरी ट्रासफर कराया जाए। जिसके लिए उसने न्यायालय में आवेदन भी दिया है।
G-W2F7VGPV5M