नगरीय निकाय चुनाव: दोनों दलों ने की तैयारियां शुरू, भाजपा के प्रभारी और कांग्रेस की समिति गठित - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। नगरी निकाय चुनाव को लेकर जिले के‎ दोनों बड़े राजनीतिक दलों में सरगर्मियां बढ़‎ ‎ गई हैं यही कारण है कि‎ ‎ भाजपा ने जहां शरदेन्दू‎ ‎ तिवारी को नगरीय निकाय‎ ‎ चुनाव शिवपुरी के लिए‎ ‎ जिला प्रभारी नियुक्त किया‎ ‎ है वही कांग्रेस ने भी‎ ‎ नगरीय निकाय चुनाव के‎ ‎ लिए जिला अध्यक्ष के‎ नेतृत्व में समिति गठित कर दी है अब‎ आगामी निर्देश मिलते ही जल्द इनकी बैठकें‎ आयोजित होंगी।‎

भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने‎ बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने आगामी नगरीय ‎निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रभारी‎ घोषित किया है। जिसमें प्रदेश महामंत्री और ‎ विधायक शरदेन्दु तिवारी को शिवपुरी का ‎ ‎ प्रभारी बनाया गया है।

गौरतलब है कि खेल ‎मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी मंगलवार‎ को कार्यकर्ताओं से संवाद किया और 19‎ मई को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया‎ भी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसको‎ लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।‎

मंगलवार को कांग्रेस के पास भी आया‎ पीसीसी से निर्देश

जिला अध्यक्ष के‎ नेतृत्व में घटित हुई समिति‎ मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से नगरीय‎ निकाय चुनाव के लिए जिला कांग्रेस को चयन समिति‎ की एक सूची मिली। जिसमें चयन समिति का अध्यक्ष‎ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंडित श्री प्रकाश शर्मा को‎ बनाया गया है। जबकि इसमें सदस्य के रूप में‎ विधायक, जहां चुनाव होने हैं वहां के ब्लॉक अध्यक्ष,‎ मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्ष इसमें शामिल रहेंगे।‎ अभी तक जिले के प्रभारी अशोक सिंह रहे हैं। बाकी‎ निर्देश मिलते ही संगठन समिति की बैठक आयोजित‎ कर कांग्रेस अपनी तैयारी शुरू करेगी।‎
G-W2F7VGPV5M