छेड़छाड़ का शक: युवक को इतना पीटा पैर तोड़ दिए, सिर फाड़ दिया, अस्पताल में भर्ती- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुधावली क्षेत्र से आ रही है। जहां छेड़छाड़ के शक पर एक युवक की युवती के परिजनों ने जमकर मारपीट कर दी। युवक को इतना पीटा की उसके पैर तक तोड दिए। तत्काल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां युवक का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज दिलीप लुधावली बेयर हाउस के साथ एक शादी में शामिल होने गया हुआ था। तभी रात्रि में एक व्यक्ति आया और कहने लगा कि तू यहां महिलाओं के साथ छेडछाड क्यों कर रहा है। जिसपर दिलीप ने कहा कि उसने किससे छेडछाड की। तभी आरोपी ने युवक में थप्पड़ मार दिया। बस फिर क्या था युवक के साथी भी आ गए और युवक को जमकर पीट दिया। 

आरोपियों ने युवक को इतना पीटा कि उसके पैर फैक्चर हो गए। साथ ही युवक के सिर में डंडा भी मार दिया। जिससे युवक का सिर फट गया। तत्काल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
G-W2F7VGPV5M