साहब! मेरा जेठ मुझ पर गंदी नजर रखता है,पहले छेड़छाड़ की अब RAPE की धमकी दे रहा है - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के करौंदी कॉलोनी से आ रही हे।। जहां एक महिला ने अपने जेठ पर गंदी नजर रखने का आरोप लगाया है। महिला जेठ के खिलाफ पहले भी छेडछाड की एफआईआर दर्ज करा चुकी है। और अब आरोप लगा रही है कि आरोपी उसके कमरे में आया और उसे रेप करने की धमकी दी है।

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के पास पहुंची महिला ने बताया है कि वह करौंदी कॉलोनी में निवास करती है। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि कल जब वह अपने घर पर बर्तन साफ कर रही थी तभी पड़ोस में रहने वाली लड़की उसके घर पर आई हुई थी और महिला का मोबाइल बज रहा था तो उस पर लड़की डांस कर रही थी तभी जेठ राजेन्द्र आया और लड़की को भगा दिया और महिला से गाली देने लगा और कहा कि अगर तू नहीं मानी तो तेरे साथ रेप कर दूूंगा। तूने पहले तो छेडछाड की रिपोर्ट कर दी। अब क्या कर पाएगी।
G-W2F7VGPV5M