आमोला पुल के नीचे महिला की 2 दिन पुरानी लाश मिलने से फैली सनसनी, नही हो सकी है पहचान - karera News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर करैरा विधानसभा के सुरवाया थाना क्षेत्र से आ रही है। आज सुबह अमोला पुल के नीचे महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। यह महिला कौन है इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने महिला की पहचान करने के लिए आसपास के थानों में सूचना कर पतारसी शुरू कर दी है। महिला इलाके के बाहर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार 6 मई को सुबह के समय लोगों ने अमोला पुल के नीचे एक महिला की लाश को देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका—मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि महिला की लाश दो दिन पुरानी लग रही है और उसकी उम्र करीबन 22 से 25 वर्ष के बीच होगी। मृतक महिला पीले कलर का कुर्ता, काले कलर का जींस पहने हुए हैं। हुलिया व रंग सांवला, चेहरा गोल उचाई करीबन 5 फीट 2 इंच की है। महिला यहां केसे पहुंची इसका पता नहीं चल सका है।

इनका कहना है
सुरवाया थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान अवश्य मिले हैं। लेकिन सुनिश्चित रूप से यह नहीं कहा जा सकता कि उसकी हत्या की गई है। क्योंकि संभव है कि पानी में मिली लाश को मछलियों ने निशाना बनाया हो। पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होने की उम्मीद है कि यह हत्या है या नहीं।