कोलारस। खबर कोलारस थाना क्षेत्र के बैरसिया गांव से है जहां एक महिला ने अपने शराबी पति की पीने की आदत से परेशान होकर चूआ मारने की दवा का सेवन कर लिया जिसके बाद महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रचना आदिवासी का विवाह महेश आदिवासी से हुआ था। महेश कोई काम नही करता था जिस कारण से घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। जिसके बाद रचना अपने पति के साथ अपने मायके बैरसिया मे अपने माता पिता के साथ रहने लगी। इसके बाद भी महेश कोई काम नही करता था। इस बीच महेश शराब का आदि हो गया और आए दिन शराब के नशे मे घर पर आकर रचना के साथ मारपीट करता था।
रचना के 3 बच्चे भी हैं। लंबे समय से वह अपने पति की प्रताड़ना सह रही थी बीते रोज भी वह घर पर शराब के नशे में आया और गाली-गलौंच करने लगा। इसके बाद महेश ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। रोज की मारपीट से तंग आकर उसने चूहे मारने की दवा खा ली। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया।