शिवपुरी नपा वार्डों के आरक्षण में पिछडा वर्ग की संख्या हुई कम,4 पिछड़ा वर्ग तो 28 वार्ड अनारक्षित घोषित, देखें कौन से वार्ड में कौन सी सीट - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी
। आज नगर पालिका शिवपुरी के 39 वार्डो के लिए वार्ड पार्षद हेतु आज आरक्षण साईंस कॉलेज शिवपुरी में किया गया। आरक्षण के तहत सामान्य महिला के लिए 15 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। जबकि सामान्य पुरूष के लिए 13 वार्डों का आरक्षण हुआ है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 वार्ड का आरक्षण किया गया। पिछड़ा वर्ग के लिए 4 वार्ड आरक्षित किए गए। इनमें दो वार्डों में पिछड़ा वर्ग पुरूष और दो में पिछड़ा वर्ग महिला चुनाव लड़ेंगे।

अनुसूचित जाति के लिए 6 वार्डों का आरक्षण हुआ। इस बार नए आरक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग वार्डों की संख्या 10 से घटकर 4 रह गई है। पिछड़े आरक्षण में सामान्य वर्ग के लिए 22 वार्ड आरक्षित हुए थे, जबकि इस बार सामन्य वर्ग के लिए आरक्षित वार्डो की संख्या 28 है। इनमें से सामान्य महिला के लिए 15 और सामान्य पुरूष के लिए 13 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार 39 वार्डो में सामान्य पुरूष हेतु वार्ड क्रमांक 1, वार्ड क्रं. 4, वार्ड क्रं 5, वार्ड क्रं 7, वार्ड क्रं 8, वार्ड क्रं 11, वार्ड क्रं 12, वार्ड क्रं 19, वार्ड क्रं 20, वार्ड क्रं 21, वार्ड क्रं 23, वार्ड क्रं 28 और वार्ड क्रं 37 कुल 13 वार्डो में आरक्षण हुआ है। जबकि सामान्य महिला के पार्षद पद हेतु चुनाव लडऩे के लिए वार्ड क्रमांक 3, वार्ड क्रं 6, वार्ड क्रं 10, वार्ड क्रं 15, वार्ड क्रं 18, वार्ड क्रं 22, वार्ड क्रं 24, वार्ड क्रं 25, वार्ड क्रं 26, वार्ड क्रं 27, वार्ड क्रं 31, वार्ड क्रं 33, वार्ड क्रं 34, वार्ड क्रं 36 कुल 15 वार्डों में आरक्षण हुआ है।

अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवार पार्षद पद हेतु वार्ड क्रमांक 16 से चुनाव लड़ सकेंगे। पिछड़ा वर्ग महिला की प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 29 और वार्ड क्रमांक 2 से चुनाव लड़ सकेंगे। जबकि पिछडा वर्ग पुरूष के उम्मीदवार वार्ड क्रमांक 17 और वार्ड क्रमांक 38 से चुनाव लडऩे के लिए अधिकृत हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 13, वार्ड क्रं 14, वार्ड क्रं 30, वार्ड क्रं 32, वार्ड क्रं 35, वार्ड क्रं 39 कुल 6 वार्डों से चुनाव लड सकेंगे।

आरक्षण में पिछड़ा वर्ग के वार्डों की संख्या हुई कम

नगर पालिका शिवपुरी के लिए पहले जो वार्डो का आरक्षण हुआ था, उस हिसाब से इस बार पिछड़ा वर्ग वार्डो की संख्या कम हो गई है। इस बार अन्य पिछाड़ा वर्ग के लिए सिर्फ 4 वार्ड आरक्षित हुए हैं। जबकि पिछले आरक्षण में 10 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुए थे। अन्य पिछड़ा वर्ग पुरूष के लिए उस दौरान जो वार्ड आरक्षित हुए थे, वे हैं वार्ड क्रमांक 2, वार्ड क्रं 34, वार्ड क्रं 19, वार्ड क्रं 25, वार्ड क्रं 28। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड 6, वार्ड क्रं 29, वार्ड क्रं 15, वार्ड क्रं 9 और वार्ड क्रमांक 12 आरक्षित किए गए थे
G-W2F7VGPV5M