भाजपा की समर्पण निधि में गडबडी: एक नंबर की दो ​रसीद, नाम भी अलग, जिलाध्यक्ष ने मांगा जबाब - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर भाजपा के समर्पण निशि को लेकर चंदे से जुड़ी हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि खरई मंडल में एक ही क्रमांक की‎ दो रसीद काटने का मामला सामने आया है। इसे लेकर भाजपा‎ जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने मंडल महामंत्री से स्पष्टीकरण मांगा है।‎ रसीद में दूसरे का नाम हैं जबकि‎ रसीद की दूसरी कॉपी में मंडल महामंत्री का नाम लिखा है।

भाजपा‎ जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने खरई‎ मंडल महामंत्री कुबेरसिंह रावत को‎ पत्र भेजकर एक ही क्रमांक पर‎ दो-दो लोगों के नाम को लेकर‎ स्पष्टीकरण मांगा है। दरअसल‎ रसीद क्रमांक 14997 की दूसरी‎ कॉपी में भरत धाकड़ ग्राम मकरारा‎ पोस्ट कार्या के नाम से 2 हजार‎ रुपए की काटी जाना दर्शाई है।‎ जबकि रसीद क्रमांक 14997 की‎ काउंटर स्लिप में कुबेर सिंह रावत‎ का नाम दर्ज है और इस पर खुद‎ कुबेर सिंह के हस्ताक्षर हैं। संदेह‎ पनपने पर जिलाध्यक्ष ने तीन दिन‎ में स्पष्टीकरण मांगा है।

इस मामले‎ में मंडल महामंत्री कुबेर सिंह का‎ कहना है कि ऊपर की रसीद‎ कटवा कर भरतसिंह ने ले ली थी,‎ लेकिन उसने पैसे जमा नहीं किए।‎ जबकि काउंटर कॉपी पर मैंने‎ अपना नाम लिखकर खुद मैंने पैसे‎ जमा किए हैं।‎ मंडल महामंत्री कुबेर सिंह का‎ कहना है कि उन्होंने 10-12 कट्‌टे‎ लेकर समर्पण निधि एकत्रित की है।‎ कुल 1.91 लाख रु. की समर्पण‎ निधि एकत्रित कर चुके हैं जिसमें‎ से 1.71 लाख रु. कट्टों के साथ‎ जमा भी करा चुके हैं।

कुबेरसिंह‎ का दावा है कि प्रतिशत के आधार‎ पर जिले में सबसे ज्यादा खरई‎ मंडल से समर्पण निधि जमा की है।‎ कई लोगों के हमने जो पैसे लिए वे‎ पैसे जमा किए हैं।‎ भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी को‎ जिले भर के 215 बूथ से 1 करोड़‎ रुपए की समर्पण निधि एकत्रित‎ करने का लक्ष्य था। यह अभियान‎ 11 फरवरी से प्रारंभ हुआ।

समर्पण‎ निधि जिला प्रभारी सोनू बिरथरे ने‎ बताया कि 18 अप्रैल तक करीब‎ 50 लाख रु. की रसीदें काटी जा‎ चुकी हैं। लगभग 37 लाख रु.‎ भोपाल जमा करा चुके हैं। 30‎ अप्रैल तक अभियान चलेगा, शेष‎ 12-13 लाख रु. एकत्रित करके‎ भोपाल भिजवा देंगे। जिस काम‎ लगातार चल रहा है।‎
G-W2F7VGPV5M