गहोई वैश्य महासभा ने मनाया 108 वां स्थापना दिवस - karera News

Bhopal Samachar
करैरा। गहोई महासभा का 108 वां स्थापना दिवस स्थानीय गहोई धर्मशाला मे गहोई महिला मंडल दिनारा द्वारा मनाया गया। सर्व प्रथम राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त के चित्र पर माला पहना कर दीप प्रज्वलित किया और गहोई वैश्य महासभा के संस्थापक नाथूराम जी रेजा एवं बल्देव प्रसाद मातेले जी को याद किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गहोई महिला सभा भावना रूसिया ने कहा कि 7 अप्रेल 1914 को नाथूराम रेजा और बलदेव प्रसाद मातेले ने नागपुर मे गहोई वैश्यो के उत्थान के लिए अखिल भारतीय गहोई महासभा की स्थापना की गई थी। महासभा का उद्देश्य गहोई समाज को संगठित कर और अधिक सशक्त बनाना है।

इस दौरान अन्य महिलाओं ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर दिनारा जनपद सदस्य आरती जय वकील, भावना रूसिया, चौरासी क्षेत्र महिला सभा से रश्मी सोनी, अर्चना अमर, मनीषा कंथरिया,वंदना पहारिया सहित किरण अमर, सुमन कसाव, पुष्पा अमर, राखी कसाव आदि शामिल थी।
G-W2F7VGPV5M