दूरसंचार वाहिनी, ITBP शिवपुरी में आयोजित की गई सहज योग ध्यान संगोष्ठी/कार्यशाला - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी।
आज राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी के निर्देशन में दूरसंचार वाहिनी में सहज योग संस्था, दिल्ली से पंहुची निर्मल ज्ञान प्रोग्राम टीम द्वारा सहज योग ध्यान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दूरसंचार वाहिनी के समस्त हिमवीरो ने भाग लिया।

इस अवसर पर सहज योग ध्यान संस्था की टीम के द्वारा सहज योग ध्यान की तकनीक, शोध लाभ, वैज्ञानिक अध्ययन और अनुभव के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही तनाव को कम करने व आंतरिक क्षमता को बढाने के प्रभावी तरीकों तथा जीवन संतुलन को बेहतर बनाने के तरीकों के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी, आई.टी.बी.पी. ने योग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि योग क्रियाओ के माध्यम से मनुष्य को विभिन्न प्रकार की कलाओं में पारंगत कर एकाग्रता बढ़ाई जा सकती है। योग साधना के लिये भारत विश्वभर मे प्रख्यात है।

आज के इस दौड भाग भरे युग मे भी कुछ समय निकाल कर योग प्राणायाम से जीवन शैली को स्वास्थ्य की दृष्टि से ओर बेहतर बनाया जा सकता है। योग साधना हेतु विश्वभर से अनेको योग प्रशिक्षणार्थी भारत मे योग साधना को सीख रहे है। नियमित योग अभ्यास करने से मनुष्य शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा जवानों एंव उनके परिवारजनो को नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
G-W2F7VGPV5M