सिंघल फाउंडेशन ने किया साहित्यकारों का सम्मान - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी की पंजीकृत साहित्यिक संस्था रामकिशन सिंघल फाउंडेशन ने गत दिवस सेवढा नगर के वरिष्ठ एवम ख्यातिलब्ध साहित्य सर्जकों डॉ श्यामबिहारी श्रीवास्तव, डॉ कामिनी व रामस्वरूप स्वरूप का मानपत्र,शॉल श्री फल से सम्मान किया कार्यक्रम की अध्यक्षता भिंड के डॉ सुखदेव सिंह सेंगर ने की।भिंड के प्रख्यात सर्जन व साहित्य-समाज सेवी डॉ विनोद सक्सेना मुख्य अतिथि थे। गांधी पुस्तकालय के अध्यक्ष श्री पटेल विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का संचालन पाठक मंच व युवा साहित्य परिषद के संयोजक व युवा कवि अमित खरे ने किया।

सिंघल फाउंडेशन शिवपुरी के संयोजक डॉ लखनलाल खरे ने संस्था के उद्देश्यों व कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि यह पंजीकृत संस्था सहित्य, संस्कृतिएवम समाजसेवा जैसे कार्यो का संचालन करती है। यह संस्था शासकीय संसाधनों की मुखापेक्षी नही है, अपितु स्वयंके संसाधनों से ये कार्यक्रम चलाती है। गत दिवस संस्था के ऊर्जावान सचिव डॉ महेंद्र अग्रवाल ने क्रांतिकारी निर्णय लिया था कि वरिष्ठ साहित्य सेवी हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनका सम्मान उनके नगर में जाकर करना चाहिए। इसी निर्णय के अनुसार भोपाल जाकर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ के एल बिंदु का संस्था ने सम्मान किया था। दूसरे चरण में यह कार्यक्रम सेवढा में आयोजित किया जा रहा है। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।

मुख्य अतिथि डॉ विनोद सक्सेना ने स्वतंत्रता सेनानी श्री रामकिशन सिंघल को श्रद्धांजलि देते हुए संस्था के इस नवाचार की मुक्त कंठसे प्रशंसा की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ सेंगर ने इसे अनुकरणीय बताया। सम्मान ग्रहीता रचनाकारों ने भी उपस्थित जनों को सम्बोधित किया। दूसरे चरण में काव्यगोष्ठी सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थितकवियों ने अपनी श्रेष्ठ कविताओं का पाठ किया। आभार आयोजक संस्था के संयोजक डॉ लखन लाल खरे ने किया।
G-W2F7VGPV5M