भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, सुषमा उपाध्यक्ष तो नीलम बनी महामंत्री - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मायानारोलिया की सहमति से एवं जिलाध्यक्ष राजू बाथम की अनुशंसा पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा शिवहरे ने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की।

इस कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सुषमा ओझा शिवपुरी, सुधा त्रिपाठी करैरा, सींकू कुशवाह शिवपुरी, पूनम सोनी पिछोर, कुलदीप कौर कोलारस, राधा ओझा शिवपुरी, ज्योति यादव शिवपुरी, शैल्जा लवंगीकर शिवपुरी, महामंत्री के रूप में नीलम बघेल शिवपुरी, अनिता झा बैराड़, मंत्री गीता राजावत बामौरकला, नीतू बाथम पुरानी शिवपुरी, सुमित्रा लोधी सिरसौद, वंदना गुप्ता पिछोर, मीना आर्य शिवपुरी, बबीता राठौर शिवपुरी, नीलम चंदेल शिवपुरी, बवीता जाटव शिवपुरी, कार्यालय मंत्री उत्तरा तिवारी सुभाषपुरा मंडल, सह कार्यालय मंत्री मुन्नी कुशवाह नगर मंडल शिवपुरी, कोषाध्यक्ष श्वेता अग्रवाल शिवपुरी, सह कोषाध्यक्ष आरती त्रिपाठी पिछोर, मीडिया प्रभारी राखी यादव शिवपुरी, सह मीडिया प्रभारी रश्मि सैन शिवपुरी, नीलू बाथम शिवपुरी, सोशल मीडिया प्रभारी प्रियंका भदोरिया शिवपुरी, सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीता सविता शिवपुरी, प्रचार मंत्री अर्चना चतुर्वेदी शिवपुरी, सह प्रचार मंत्री मधु जोशी शिवपुरी, सह प्रचार मंत्री चंद्रा मेहता शिवपुरी को बनाया गया है।
G-W2F7VGPV5M