भाजपा किसान मोर्चा: अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने की अपनी टीम की घोषणा, पढ़िए किसको मिली जगह - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के निर्देशानुसार एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू बाथम की अनुशंसा पर किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चीमा की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा जिला शिवपुरी की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया ने बताया कि कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नरेंद्र सिकरवार, पवन लोधी, हिमांशु संतराम यादव, राजनारायण गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, देवी चरण दांगी, योगेंद्र यादव, कौशलेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया है। महामंत्री कौशलकिशोर शर्मा, रवि रावत, मंत्री कमलेश तिवारी, छंदीराम यादव, हाकिम यादव, प्रकाश गुर्जर, गणेश धाकड़, विनोद मैडोनिया, देवकीनंदन शर्मा, बंटी ओझा को बनाया गया है।

कार्यालय मंत्री अनिल शर्मा, सह कार्यालय मंत्री मंगल सिंह धाकड़, कोषाध्यक्ष नीरज रावत, सह कोषाध्यक्ष आनंदपुरी गोस्वामी, मीडिया प्रभारी गुरप्रीत सिंह, सह मीडिया प्रभारी रामनिवास अहिरवार, सोशल मीडिया प्रभारी संजय जैन, सह सोशल मीडिया प्रभारी सतीश तिवारी, प्रचार मंत्री किशन यादव, सह प्रचार मंत्री रामनिवास बौद्ध को बनाया गया है।
G-W2F7VGPV5M