बड़ी खबर: नरवर में होंगी भाजपा की पदमा माहेश्वरी निर्विरोध अध्यक्ष, कांग्रेस के पास कांग्रेस के पार्षद भी नहीं - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कहते राजनीति बडी ही अनिश्चितता भरी होती हैं,धीरे धीरे पिच्चर क्लीयर होती हैं। अभी नरवर नगर परिषद के अध्यक्ष के चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ हैं संभत:16 मार्च को अध्यक्ष के लिए वोटिंग हो। नगर परिषद नरवर के‎ पंद्रह वार्डो के 9 मार्च को पार्षद‎ पद का जनमत सामने आया तो भाजपा का कोई कमाल सामने नही आया,लेकिन फिर भी भाजपा नरवर नगर में अपनी सरकार बना सकती हैं,कांग्रेस अपने हथियार डाल चुकी हैं,चुने गए पार्षद में भाजपा के 4 कांग्रेस के 4 और 6 पार्षद निर्दलीय और 1 बसपा का प्रत्याशी विजय हुआ है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा ने जोड़-तोड़ करते हुए सभी 6 निर्दलीय और बसपा पार्षद को अपने पाले में खींच लिया है। चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद ये सभी पार्षद गायब हो गए हैं। यहां तक कि जीत के बाद वह न तो अपने घर पहुंचे और न ही विजय जुलूस निकाल पाए।

भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार संदीप माहेश्वरी की पत्नी पद्मा माहेश्वरी को माना जा रहा है। पदमा माहेश्वरी वार्ड क्रमांक 6 से लगभग 150 मतों से विजयी रही हैं। कांग्रेस की ओर से सपना धर्मेंद्र कुशवाह के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन वर्तमान में चुनाव का गणित कांग्रेस के पक्ष में दिखाई नहीं दे रहा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा भी निराश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि पार्षद या तो उपाध्यक्ष पद या बड़ी धनराशि मांग रहे हैं। जिसे देना हमारे बस में नहीं है। सूत्र बताते हैं कि अभी तो अधिकांश निर्दलीय पार्षद भाजपा के खेमे में नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 15 पार्षदों में से भाजपा के पक्ष में 12 पार्षद हैं। 4 भाजपा के पार्षद और 6 निर्दलीय और 1 बसपा का पार्षद हैं सूत्र बता रहे हैं कांग्रेस का 1 पार्षद भी भाजपा के पाले मे है। कांग्रेस के पास सिर्फ कुशवाह पार्षद हैं। वार्ड क्रमांक 3 से सपना धर्मेन्द्र कुशवाह चुनाव जीती है। यह कांग्रेस से अध्यक्ष पद की दावेदार हैं लेकिन समीकरण पलट चुके हैं। सपना कुशवाह के पति धर्मेंद्र कुशवाह पटवारी है भोपाल में पदस्थ हैं,वह सिर्फ भोपाल से अध्यक्ष बनने के गणित पर चुनाव लड़े थे,लेकिन बताया जा रहा है कि वह अब पार्षदी छोडने का भी मन बना चुके है।
G-W2F7VGPV5M