आधे शहर में रहेगी कल दिन भर बत्ती गुल, पढ़िए आपकी कॉलोनी तो नहीं - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
33 के.व्ही.फुलीपुरा एवं 11 के.वी.आर.के.पुरम, हॉस्पिटल फीडर एवं किरार छात्रावास फीडर पर 10 मार्च को आवश्यक रखरखाव कार्य कराये जाने के कारण विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

उक्त 33 के.व्ही. फुलीपुरा फीडर के बंद रहने से आज प्रातः 10 से शाम 05 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र फुलीपुरा से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.वी.आर.के.पुरम, हॉस्पिटल फीडर के बंद रहने से आज दोपहर 02 बजे से शाम 6 बजे तक 11 के.वी.आर.के.पुरम एवं हॉस्पीटल फीडर पर मोहिनी सागर, आर.के.पुरम, नूरानी मस्जिद, झींगुरा, नवाब साहब रोड, कोर्ट रोड, बजरंग कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे तथा किरार छात्रावास फीडर के बंद रहने से आज प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक नवाब साहब रोड, करन सिंह की आरा मशीन, माधव नगर, फतेहपुर, विजयपुरम क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।