शिक्षक की कार के आगे लगा दी स्कॉर्पियो, दंपत्ति में मारी गोली: गहने लूटकर भागे बदमाश - Pichhore News

Bhopal Samachar
पिछोर। खबर जिले की पिछोर विधानसभा की बामौरकलां थाना क्षेत्र से आ रही हैं कि शिक्षक बामौरकला से अपनी कार से ससुराल खुरई लौट रहे थे साथ में शिक्षक की पत्नी भी थी,कार ड्राइवर चला रहा था। चंदेरी सीमा के पास सिंहपुर घाटी पर सामने से बदमाशो ने स्कॉर्पियो अड़ा दी‎ और शिक्षक और उसकी पत्नि में गोली मारकर पत्नि के गहने लूट ले गए। पुलिस अब बदमाशों की तलाश कर रही है।

वही गोली लगने से घायल शिक्षक व‎ उनकी पत्नी का पहले बामौरकलां‎ में प्राथमिक इलाज किया, फिर‎ जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर ‎दिया है। खबर लगते ही बामौरकला ‎थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।‎

जानकारी के अनुसार शिक्षक मनोज कुमार जैन उम्र 58 साल निवासी ‎खनियाधाना अपनी पत्नी‎ स्वर्णलता जैन उम्र 53 वर्ष अपनी‎ ससुराल खुरई से लौट रहे थे।‎ गाड़ी ड्राइवर चला रहा था, तभी‎ चंदेरी थाने की सीमा में सिंहपुर‎ घाटी पर स्कॉर्पियो सवार आए‎ और आगे गाड़ी अड़ा दी। बदमाश‎ उतरे और कार से ड्राइवर को‎ उतारकर अपने संग बिठा लिया।‎ जबकि एक बदमाश शिक्षक की‎ कार चलाने लगा।

जैसे ही‎ बामौरकलां के नजदीक आए तो‎ शिक्षक ने हिम्मत जुटाई और‎ स्टेयरिंग पकड़कर चिल्लाने लगे।‎ बदमाशों ने गाड़ी रोकी और‎ शिक्षक मनोज जैन को जांघ और‎ पत्नी स्वर्णलता जैन को पीछे‎ कमर से नीचे गोली मार दी। गोली‎ लगने से खून बहने लगा। बदमाश‎ अपने संग स्वर्णलता से गहने‎ लूटकर भाग गए। घटना रात‎ करीब 8:45 बजे की बताई जा‎ रही है। बामौरकलां अस्पताल में‎ प्राथमिक इलाज के बाद दोनों‎ घायलों को जिला अस्पताल रेफर‎ कर दिया है।‎ वही पुलिस को इस बदमाशों की गाडी के विषय में कुछ सुराग मिले हैं स्कॉर्पियो पर वाल्मीकि लिखा हुआ‎ था।
G-W2F7VGPV5M