धोखाधडी: कुप्रथा के विषय में सुन शिवपुरी आया सॉफ्टवेयर इंजीनियर, रेडलाइट ऐरिया की लडकी से करा दी शादी - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी की कु प्रथा को सुन शिवपुरी खीचा चला आया साफ्टवेयर इंजीनियर। दिल्ली से अपनी सपनो की दुल्हन लेने आया इंजीनियर गूगल सर्च कर आया था। दलालो के चक्कर में फस गए पढ़े लिखे युवक की रेड लाइट एरिया में रह रहे एक परिवार की लडकी से शादी करा दी। इसके बाद उससे लगातार दहेज वसूला गया जब उसने माना कर दिया तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। मामले की शिकायत एसपी शिवपुरी को की गई हैं।

जानकारी के अनुसार अमित सहाराना (बंजारा) पुत्र‎ किशनलाल निवासी दिल्ली ने शनिवार को एसपी ऑफिस में‎ लिखित शिकायत की है। अमित का कहना है कि वह शादी‎ के इरादे से 29 जनवरी 2022 को दिल्ली से शिवपुरी आया‎ था। यहां पता किया तो ऑटो चालक राहुल गोस्वामी से‎ संपर्क हुआ। ऑटो चालक पुरानी शिवपुरी स्थित रेड लाइट‎ एरिया में ले गया।

उसने किरण नाम की महिला को 20 हजार‎ रुपए नगद दिलवाए। उसके अलावा ऑटो चालक ने मुझे‎ पास के गांव बड़ौदी ले गया। इस सब काम के लिए ऑटो‎ चालक को भुगतान दिया। ऑटो चालक ने बाद में मोनू नाम‎ के व्यक्ति से संपर्क कराया। मोनू का एक व्यक्ति उसे‎ फतेहपुर शिवपुरी में शादी करवाने संजू बेड़िया के घर ले‎ गया। यहां शादी के लिए लड़की पसंद करवाकर 3 मार्च‎ 2022 को मंदिर में शादी करवा दी। सादा कागज पर लिखा‎ पढ़ी करवा दी और 20 हजार रुपए नगद ले लिए।‎

वधु पक्ष ने भरपूर रखी दहेज की मांग
अमित बंजारा का कहना‎ है कि वह व्हाइट हैट‎ जूनियर का लीड‎ सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।‎ शादी से पहले उसने‎ अपने बारे में बता दिया‎ था। हर माह 3.50 लाख‎ रु. वेतन मिलता है। इसके‎ बाद लड़की वाले खुद को‎ गरीब बताकर मकान‎ दिलाने की मांग करने‎ लगे। मकान को लेकर‎ सौदा नहीं पटा तो लड़की‎ के नाम 5 लाख रु. की‎ एफडी और परिवार को‎ हर महीने 20 हजार रुपए‎ देने का सादे कागज पर‎ सौदा कर लिया। इसके‎ बाद 3 मार्च को मंदिर में‎ ले जाकर शादी करवा दी।‎

स्पन सुंदरी के चक्कर में फस गया इंजीनियर
इंजीनियर अमित का कहना है कि उनके बंजारा‎ समाज में लड़कियां उम्रदराज मिलतीं‎ हैं। साथ ही गुड लुकिंग भी नहीं होतीं।‎ चाचा-चाची भी लड़की ढूंढ रहे थे।‎ मैरिज ब्यूरो की साइट के बाद‎ कॉन्ट्रेक्टर मैरिज के बारे में गूगल पर‎ सर्च किया तो शिवपुरी में धड़ीचा प्रथा‎ से संबंधित जानकारी लगी। इसलिए‎ पत्नी की चाहत में यहां आ पहुंचा।‎

इनका कहना हैं
रेड लाइट ऐरिया की लडकी से शादी कराकर धोखाधड़ी का मामला अभी हमारे पास नही आया हैं। एसपी ऑफिस आवेदन आया है तो मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी
सुनील खेमरिया,टीआई कोतवाली शिवपुरी
G-W2F7VGPV5M