कृष्ण पुरम निवासी चंद्रशेखर व्यास के समस्त परिवार पर FIR, बहू शिवानी से 10 लाख की मांग - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर सिटी कोतवाली से आ रही हैं कि कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर ससुरालियो पर दहेज मांगने का मामला दर्ज कराया है। विवाहिता से ससुराली दहेज में कार व नकदी की डिमांड कर प्रताड़ित किया जा रहा था।

फरियादिया शिवानी शर्मा पुत्री‎ लखनलाल शर्मा निवासी तुलसी‎ नगर शिवपुरी ने रिपोर्ट दर्ज‎ कराई है कि उसकी 21 अप्रैल‎ 2019 को विक्रम व्यास पुत्र‎ चंद्रशेखर व्यास निवासी ग्राम‎ राजश्री हाल निवास कृष्णपुरम‎ शिवपुरी से शादी हुई थी।‎ माता-पिता ने हैसियत के‎ अनुसार सोने, चांदी के जेवर व‎ कैश और गृहस्थी का सामान‎ दिया।

शादी के कुछ समय तक‎ सबकुछ ठीक रहा, फिर पति‎ विक्रम, ससुर चंद्रशेखर, सास‎ सुमन, चाचा ससुर रिंकू व्यास,‎ चाची सास चंद्रा व ननद मोंटी‎ व्यास मानसिक व शारीरिक रूप‎ से प्रताड़ित करने लगे। कहने‎ लगे कि तेरे परिवार वालों ने‎ शादी में कुछ नहीं दिया। तू‎ अपने मायके से कार व नगद‎ रुपए लेकर आ। मना करने पर‎ धमकी देते थे।

प्रताड़ना से तंग‎ आकर मायके लौट आई।‎ पुलिस ने धारा 498 ए, 506,‎ 34 भादवि एवं धारा 3/4 दहेज‎ प्रतिषेध अधिनियम के तहत‎ केस दर्ज कर लिया है। उधर‎ पीड़ित पक्ष का कहना है कि‎ जब तक आरोपियों को कड़ी‎ सजा नहीं मिलती, उन्हें राहत‎ नहीं मिलेगी।‎
G-W2F7VGPV5M