हादसे में 4 मौत: जंगल में चरवाहे को भैंस ने मार डाला, 16 वर्षा भारती फांसी पर झूलती मिली- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। पिछले 24 घंटे में जिले में हादसे से 4 मौत होने की खबर आ रही हैं। तेंदुआ थाना अंतर्गत 16 वर्षीय किशोरी परिजनों को फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। वह महेंद्र की मौत का कारण उसका पालतू जानवर बन गया उसने प्राण घातक हमला कर दिया। वही तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर पलट गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वही 4 वर्षीय बालक को बुलेट चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया और इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

सतनवाड़ा थाना: पालतु जानवर का आक्रमण, महेंद्र की मौत

पोहरी विधानसभा के झोपडी गांव में रहने वाले महेंद्र उम्र 35 साल‎ पुत्र प्रहलाद सिंह गुर्जर निवासी रविवार की दोपहर 3 बजे‎ जंगल में पशुओं को चराते समय भैंसे‎ ने हमला बोल दिया। पेट में सींग‎ घुसने से महेंद्र गुर्जर बुरी तरह जख्मी‎ हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह भैंसे से‎ महेंद्र को बचाया और इलाज कराने‎ सतनवाड़ा अस्पताल ले आए।

जिला‎ अस्पताल शिवपुरी रैफर करने के बाद‎ इलाज के दौरान देर रात महेंद्र की मौत‎ हो गई। बताया जा रहा है कि हर दिन‎ महेंद्र का बड़ा भाई पशु चराने ले‎ जाता था। लेकिन रविवार को बड़ा‎ भाई किसी काम के चलते बाहर चला‎ गया और पशुओं को चराने की‎ जिम्मेदारी सौंप गया। उन्हीं के पालतू‎ भैंसे ने ही महेंद्र की जान ले ली है।

तेंदुआ थाना: डेहरबारा में किशोरी फांसी पर झूली, मौत‎

तेंदुआ थाने के डेहरबारा गांव में 16 साल की किशोरी ने फांसी‎ लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के वक्त भारती शाक्य अकेली थी।‎ पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक भारती उम्र 16 साल‎ पुत्री हरज्ञान शाक्य निवासी डेहरबारा ने सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे घर‎ पर फांसी लगा ली।

परिजनों ने बताया कि सुबह 9 बजे के बाद गेहूं काटने के‎ लिए खेत पर चले गए थे। घर पर भारती अकेली थी। कच्चे मकान में दुपट्टे‎ का फंदा बनाकर भारती ने फांसी लगा ली। दोपहर 3 बजे घर लौटे तो फंदे पर‎ शव लटका मिला। पुलिस मंगलवार को पीएम कराएगी।‎

सिरसौद थाना:ट्रैक्टर‎ अनियंत्रित होकर पलटा, 20 युवक की मौत

सिरसौद थाना क्षेत्र में ठर्री रोड पर‎ सोमवार की सुबह 11 बजे ट्रैक्टर‎ अनियंत्रित होकर पलट गया।‎ हादसे में 20 साल के युवक की‎ दबने से मौत हो गई है, जबकि‎ तीन घायल हैं। पुलिस ने चालक‎ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का‎ केस दर्ज कर मामला विवेचना में‎ ले लिया है।‎ जानकारी के मुताबिक सुखदेव‎ उम्र 20 साल पुत्र राजाराम जाटव‎ निवासी कुड़ावदा अन्य साथियों‎ के संग ट्रैक्टर से आ रहा था।

ठर्री‎ रोड पर सातवे मिल के पास‎ ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क‎ किनारे खुदी खाई नुमा खंती में‎ जाकर पलट गया। दबने से‎ सुखदेव जाटव की मौके पर ही‎ मौत हो गई। वहीं परमाल जाटव,‎ दिलीप जाटव और शिवराज‎ जाटव घायल हो गए हैं। तीनों को‎ इलाज के लिए जिला अस्पताल‎ शिवपुरी भर्ती कराया है। दुर्घटना‎ के बाद चालक मौके से भाग‎ गया।‎

बामौरकलां थाना: बालक को सौरभ ने उडा दिया

दोपहर करीब 4 बजे सुखदेव पुत्र भरोसीलाल आदिवासी सिनावल टोरिया गांव में रामबिहारी के खेत पर गेहूं काट रहा था। तभी उसका पुत्र महेश आदिवासी उम्र 4 वर्ष खाना खाने के लिए खेत पर से झोपड़ी की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट जिसे सौरभ जैन चला रहा था। उसने मासूम महेश को रौंद दिया।

जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। जिसे वहां मौजूद भागीरथ आदिवासी और परिवार के अन्य सदस्य गंभीर हालत में लेकर बामौरकलां अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी हालत को गंभीर बताते हुए झांसी या ललितपुर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद वह महेश को लेकर ललितपुर जाने के लिए रवाना हुए। जहां रास्ते में बालक ने दम तोड़ दिया।
G-W2F7VGPV5M