शिवपुरी। आज भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक आगामी कार्यक्रम माइक्रो डोनेशन को लेकर रखी गई। जिसमें जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने बताया की यह अभियान पूरे देश में चल रहा है,इसमें नमो एप के माध्यम से डोनेशन हो रहा है, जिसमें कम से कम 50 का डोनेशन लेना है युवा मोर्चा ने जिले में 3000 युवाओं तक पहुंचने का लक्ष्य लिया है, इस डोनेशन के माध्यम से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सम्पूर्ण जिले में युवाओं के बीच मोदी जी की सरकार की योजनाओं को लेकर जायेंगे, यह डोनेशन पार्टी फंड, बेटी बचाओ योजना, स्वच्छ भारत आदि में से किसी भी एक क्षेत्र में कर सकते है।
बैठक के पश्चात जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने सभी कार्यकर्ताओं से एवं स्वयं डोनेशन कर अभियान की शुरुआत की। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष नवनीत सेन, मयंक दीक्षित, विवेक उपाध्याय,आदित्य गोयल(माधव), अमन मिश्रा, संकल्प जैन, अर्पण शर्मा, वेदांश सविता, आशीष बिंदल, जय शर्मा, हर्षित भार्गव,अविनाश शर्मा, प्रियाशु अग्रवाल, अर्पित जेमिनी, अनुज शर्मा, सागर यादव, दीपक राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।