गांधी मैदान में संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती पूरे प्रदेश में समारोह पूर्वक मनाई गई। शिवपुरी जिले में भी रविदास जयंती का जिला स्तरीय समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया गया। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर संत रविदास को नमन किया और इसके बाद कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, सांसद प्रतिनिधि हेमंत ओझा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीर सिंह सगर, अमित भार्गव, वाय.आर.वर्मा, बलराम राजे, महेश आदिवासी, नरेंद्र कुमार राहुल, भग्गू भगत, गुरमीत सिंह चीमा, मलखान सिंह परिहार, अजब सिंह, दीपक शाक्य, उषा परिहार, लकी जाटव, कल्पना पारस, बबीता जाटव, सीमा शिवहरे, अंजलि जाटव, शेर सिंह जाटव, नीरज सगर, राहुल खटीक, शैतान जाटव, महेंद्र परिहार, केशव कलावत मंचासीन रहे।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में आयोजित हुआ जिसमें वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया और संत रविदास महाराज को याद किया। इसका प्रसारण जिले में भी किया गया। न केवल जिला स्तरीय कार्यक्रम में बल्कि जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों में भी ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम को देखा।

जिला स्तरीय समारोह में संत रविदास के अनुयायियों ने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि संत रविदास महान भक्ति कालीन संत थे। संत रविदास ने जातिगत भेदभाव से दूर रहते हुए सभी का मार्गदर्शन किया। हमें उनके सिद्धांतों से सीख लेना चाहिए। आज उन्हीं को याद करते हुए हम सभी उनकी जयंती को समारोह पूर्वक मना रहे हैं। सभी को उनके बताए गए मार्ग और आदर्शों से सीख लेना चाहिए।