शिवपुरी में महिलाओं को सशक्त बनाने 379 महिलाओं को बांटे ऋण वितरित - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा कई प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश डे राज्य आजीविका मिशन के तहत संचालित स्व सहायता समूह की महिलाएं भी अब आत्मनिर्भर होकर काम करने लगी हैं। महिलाओं को उनके व्यवसाय के लिए पूंजी उपलब्ध कराने के लिए उन्हें ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में समूह को ऋण राशि का वितरण किया गया। इस अवसर पर शिवपुरी जिले में 156 समूह को 379 लाख से अधिक की राशि का ऋण वितरण किया गया है।

यहां एनआईसी कक्ष में प्रदेश के लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ ने एनआईसी कक्ष में उपस्थित समूह की महिलाओं को हितलाभ वितरण किया। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण भी किया गया जिसे समूह की महिलाओं ने सुना। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे आर्थिक सहयोग के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया। इस मौके पर एनआईसी कक्ष में कोलारस विधायक प्रतिनिधि भागीरथ बाथम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव मरावी, एनआरएलएम परियोजना अधिकारी अरविंद भार्गव सहित अन्य अधिकारी एवं हितग्राही गण उपस्थित थे।

आजीविका मिशन के परियोजना अधिकारी अरविंद भार्गव ने बताया कि जिले में अप्रैल 21 से जनवरी 2022 तक 1797 समूह को 3541.50 लाख और क्रेडिट लिंकेज के तहत 1 फरवरी से 7 फरवरी 2022 तक 160 समूहों को 368.89 लाख की राशि वितरण के साथ कुल 1957 समूहों को 3910.39 लाख की राशि वितरित की गयी है। इसका उद्देश्य महिलाओं के व्यवसाय को सुचारू बनाए रखना है जिससे महिलाएं अपने छोटे छोटे व्यवसाय से आत्मनिर्भर होकर काम कर सके।
G-W2F7VGPV5M