अतिवृष्टि और ओलावृष्टि प्रभावित किसानों का तत्काल सर्वे करने के लिए ज्योतिरादित्य सिधिया ने कलेक्टर को दिए निर्देश- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
विगत दिवसों में अंतराल से हो रही बारिश और आज रात्रि को हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से कोलारस विधानसभा के लुकवासा, बदरवास रन्नौद तहसीलों में हुई ओलावृष्टि से जहां सरसों, धनिया, चना, मसरा की फसल तो लगभग नष्ट हो गई है, वही गेंहू की फसल भी प्रभावित हुई है। मौसम की मार से चिंतित किसानों के संबंध में केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया को जानकारी मिलते ही, उन्होंने तत्काल सुबह शिवपुरी जिला कलेक्टर से बात की और जिला प्रशासन को सर्वे करने के निर्देश दिए।

श्रीमंत सिंधिया ने किसानों से भी कहां है कि वह प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को देखकर वह घवराए नही, केन्द्र और राज्य सरकार उनके साथ है। शीघ्र ही शासन-प्रशासन उनके नुकसान की भरपायी हेतु उचित मुआवजा एवं बीमा मिले, इस दिशा में प्रशासन को निर्देश दिए। ज्ञात रहें कि आज रात्रि 10 से 12 बजे के मध्य कोलारस विधानसभा का लुकवासा, बदरवास और रन्नौद तहसील का क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। सर्वे टीम तत्काल गांव में पहुंचकर सर्वे कर रही है। जो नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट जिला प्रशासन, राज्य सरकार को भेजेंगी।
G-W2F7VGPV5M