मेडिकल कॉलेज के लैब टेक्नीशियन के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स का मामला दर्ज: घायल है पीड़िता- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर शहर की गांधी कॉलोनी से आ रही है जहां एक नवविवाहिता को अपने रिश्तेदारों से बात करना उस वक्त जानलेवा बन गया, जब उसके पति ने इस बात से नाराज होकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। साथ ही अप्राकृतिक कृत्य भी किया। महिला ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग और प्रताड़ना के आरोप भी लगाए।

जानकारी के अनुसार शहर की गांधी कॉलोनी मे निवास करने वाली महिला की शादी ग्वालियर निवासी शिशुपाल इटौरिया के साथ हुई थी जो वर्तमान मे गांधी कॉलोनी शिवपुरी मे किराए के मकान मे रहता है और मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में लेव टेक्नीशियन की पोस्ट पर पदस्थ है। शादी के कुछ समय तक तो सब ठीक था जिसके बाद ससुरालीजनों ने महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया जिस कारण महिला अपने मायके आ गई थी। मायके वालों ने ससुराल वालों को समझाया और महिला को ससुराल छोड़ आए।

इसके बाद भी ससुरालियों का अत्याचार नही रोका और आज जब महिला अपने रिश्तेदारों से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी, तभी उसका पति आ गया और इस बात को लेकर महिला के साथ मारपीट शुरू कद दी जिसमें महिला गंभीर घायल हो गई साथ ही महिला के साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया।

घटना के समय ही महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए उन्होंने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अगर परिजन समय पर नही पहुंचे तो आज महिला अपनी जान से हाथ धो बैठती। उक्त मामले मे महिला के परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर ससुरालियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 66/22 धारा 377,498,324,294,506,34,3/4 के तहत मामला दर्ज किया है।
G-W2F7VGPV5M