karera News- करैरा में सिद्ध बाबा मंदिर निर्माण का 1 लाख से अधिक नगदी गायब, पुजारी नहाने गया था

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा थाने के अंतर्गत आने वाले टोडा रामपुर के सिद्ध बाबा मंदिर से आ रही हैं कि मंदिर में गुरुवार की सुबह अज्ञात बदमाश ने एक लाख रूपए से अधिक नगदी और एक मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा हैं कि अलसुबह जब पुजारी नहाने गया था और मंदिर पर ताला नही लगा उसी समय की घटना बताई जा रही है। पुलिस ने ‎ ‎ अज्ञात बदमाश के खिलाफ‎ चोरी का केस दर्ज कर मामला ‎विवेचना में ले लिया है।‎

जानकारी के मुताबिक कमल ‎ दास उम्र 40 साल पुत्र जगराम पुजारी ‎निवासी ग्राम टोड़ा रामपुरा ने‎ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह‎ फोरलेन हाइवे किनारे स्थित‎ सिद्ध बाबा का मंदिर का पुजारी‎ है। गुरुवार की सुबह 5:30 बजे ‎नहाने चला गया। मंदिर का‎ ‎ ‎ ताला नहीं लगा था, जब‎ लौटकर आया तो थैली गायब‎ मिली।

थैली में 1 लाख 3 हजार‎ 500 रुपए और एंड्राइड‎ मोबाइल रखा था। इसके‎ अलावा कार क्रमांक एमपी38‎ सीए 0788 के कागज भी रखे‎ थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के‎ खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर‎ लिया है। बताया जा रहा है कि‎ उक्त कैश मंदिर निर्माण के लिए‎ एकत्रित किया था।‎

G-W2F7VGPV5M