अभा कांग्रेस के सचिव सुधांशु त्रिपाठी शिवपुरी जायेंगे- bhopal news

Bhopal Samachar
भोपाल।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश सह-प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी 30 जनवरी को शिवपुरी प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि श्री त्रिपाठी 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे शिवपुरी पहुंचेंगे। वे वहां पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कांग्रेस सदस्यता अभियान एवं घर चलो-घर-घर चलो अभियान की आगामी कार्ययोजना के लिए आहूत बैठक में शामिल होंगे। वे उसी दिन झांसी प्रस्थान करंेगे।
G-W2F7VGPV5M