शिवपुरी कोरोना बुलेटिन: गुरुवार को 22 पॉजिटिव, लोड अधिक गुड़गांव भेजे जा रहे हैं सैंपल- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। देर रात जिला स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी ने कोरोना बुलेटिन जारी किया। इस बुलेटिन के अनुसार 1457 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें आईटीबीपी करैरा से 16 लोग संक्रमित निकले हैं।‎ वही जिले के अलग अलग क्षेत्रों से 06 लोग संक्रमित हुए हैं। वही 2 सैंपल रिजेक्ट हुए और 4 सैंपल इनवेलेड हैं।

जीएमसी शिवपुरी में‎ सैंपल लोड अधिक होने के कारण सैंपल‎ ग्वालियर भिजवाकर फ्लाइट से गुडगांव‎ दिल्ली भेजे जा रहे हैं। गुरुवार को 281‎ सैंपल गुड़गांव ग्वालियर भेजे, जो फ्लाइट‎ से गुडगांव पहुंच जाएंगे। बता दें कि‎ श्योपुर के सैंपल जीएमसी शिवपुरी आ‎ रहे हैं। जिससे लोड अधिक बढ़ गया है।‎ वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 61,‎ एसपी बंगले से 16 सैंपल लिए गए हैं।‎ इसके अलावा शहर में संक्रमितों के‎ संपर्क में आने वाले 70 लोगों के सैंपल‎ लिए गए हैं।

करैरा ITBP में तेजी से फैल रहा हैं संक्रमण

जिले में आज दिनांक तक 12808 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 84 दिन बाद 1 जनवरी नए साल के दिन से शिवपुरी में संभाग का पहला पॉजिटिव केस मिला,इस दिन से प्रतिदिन जांच रिर्पोट में जिले के लोग संक्रमित हो रहे हैं और उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही हैं। वर्तमान में जिले में 55 केस एक्टिव हैं। इसमे से आधे केस आईटीबीपी करैरा कैपंस के हैं।

तीसरी लहर की आहट में सबसे अच्छी बात यह है कि कोई भी पॉजिटिव मरीज गंभीर होकर आईसीयू में भर्ती नही हुआ हैं। जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू में एक भी मरीज भर्ती नही हुआ हैं। मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती मरीजो की संख्या भी अभी शून्य हैं केवल एक ही मरीज जीएमसी के आइसोलेशन में भर्ती हैं। वही जिले के 32 मरीज होम आईशोलेशन में हैं। 
G-W2F7VGPV5M