जीवन दान देने वाला जिला अस्पताल कहीं गंभीर बीमारियों का कारण न बन जाए, देखें तस्वीरों मे- Shivpuri News






शिवपुरी। एक ओर शहर मे नगर पालिका सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर मे गंदगी का अंबार लग गया है, वहीं दूसरी ओर जिला चिकित्सालय मे कार्य करने वाले सफाई कमिर्यों को आउटसोर्स कंपनी द्धारा 4 महिने से भुगतान नही किए जाने से सफाई कमिर्यों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर और संपूर्ण जिले से आने वाले मरीजों को जीवन दान देने वाले अस्पताल मे जगह-जगह फैली गंदगी और बायोमेडिकल वेस्ट गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

आप तस्वीरों मे देख सकते हैं कैसे स्वच्छता मे पुरस्कार जीतने वाले शिवपुरी शहर के अस्पताल मे जगह—जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसमे खाने-पीने के कचरे के साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट जिसमे सुइयां, ब्लेड, दवाओं का कचरा, प्लास्टिक की बोतलें आदि खुले मे पड़े हुए है। यह गंदगी पूरे जिला अस्पताल मे देखी जा सकती है वहीं फ्लोर की सफाई नही होने से पूरे अस्पताल के फ्लोर पर गंदगी बिखरी हुई है।

अस्पताल मे प्रसूता वार्ड के साथ ही चिल्ड्रन वार्ड के बाहर फैली गंदगी से गंभीर बीमारियों के साथ ही इनफेक्शन का खतरा बढ गया है। आपको बता दे जिला चिकित्सालय के सफाई कर्मी 3 दिन से हड़ताल पर हैं और उनका कहना है कि जब तक उन्हें वेतन का भुगतान नही किया जाएगा तब तक वह कार्य नही करेंगे।