सफाईकर्मियों की हडताल: समाजसेवी अग्रवाल ने पटेल पार्क में झाडू लगाकर की सफाई- Shivpuri News

शिवपुरी। नगर पालिका क्षेत्र शिवपुरी में कार्यरत सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते शहर का सबसे स्वच्छ और सुंदर पार्क में भी गंदगी बढ़ गई थी। जिसके चलते पटेल पार्क के संरक्षक और समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने आज स्वयं झाड़ू उठाई और स्केटिंग ग्राउंड सहित अन्य गंदगी वाले स्थानों की सफाई की।

इस संबंध में श्री अग्रवाल का कहना था कि जैसे हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं ऐसे ही अपने आसपास के पार्कों को भी हमें इस तरह की परिस्थितियों में आगे आकर साफ सफाई करना चाहिए इसी मकसद से उन्होंने आज यह श्रमदान किया।