सतनवाड़ा में गुर्जरों ने वन विभाग की टीम को पीटा, FIR दर्ज- Shivpuri News

शिवपुरी। माधव नेशनल पार्क के मामौनी बर्दखेड़ी इलाके में कुछ अतिक्रामकों ने कब्जा कर बोनी कर दी। जब अतिक्रमण हटाने के लिए वन विभाग की टीम पहुंची तो लाठी लुहांगी और डंडों से लैस लगभग डेढ़ दर्जन अतिक्रामकों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया तथा जेसीबी मशीन पर पथराव शुरू कर दिया एवं शासकीय कार्य में बाधा डाली।

इस पर रेंजर मोनिका परिहार ने सतनबाड़ा थाने में बीटगार्ड को भेजकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने महेश गुर्जर, शैतान गुर्जर, वकील गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, शिवसिंह गुर्जर, राजू गुर्जर, महेंद्र गुर्जर और गिर्राज गुर्जर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब वन विभाग की टीम बीट बर्दखेड़ी के कक्ष 129 के पोहरी रोड क्षेत्र मामौनी बर्दखेडी में चारागाह विकास कार्य करने के लिए वन भूमि में ट्रेंच खुदवाने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कुछ लोगों ने समझाने के बाद भी बोनी कर दी थी।

वन विभाग की टीम को देखकर 18 से 20 लोग लाठी कुल्हाडी, सब्बल और डंडें लेकर वन विभाग की टीम को पारने के लिए आए। नेशनल पार्क के डायरेक्टर निनामा का कहना है कि मुआवजा लेने के बाद भी लोगों ने जमीन पर बोनी कर दी थी।